सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neighbor Hires Contract Killers to Murder Son; Police Also Turn a Deaf Ear

Jhajjar-Bahadurgarh News: पड़ाेसी ने सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या, पुलिस ने भी नहीं सुनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Neighbor Hires Contract Killers to Murder Son; Police Also Turn a Deaf Ear
विज्ञापन
बेरी। डीघल गांव में हुए फाइनेंसर साहिल उर्फ सोनू हत्याकांड में पिता नर सिंह उर्फ कुक्कू पहलवान ने गांव के ही एक युवक पर सुपारी देकर हत्या के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पांच माह पहले भी बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। 15 दिन पहले पुलिस को शिकायत देकर कुछ लोगों के नाम भी बताए थे लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो उनका बेटा जिंदा होता।
Trending Videos

भाजपा से जुड़े नर सिंह ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाएंगे। उन्होंने हत्या के तीनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद भागते हुए हमलावरों की गाड़ी लकड़िया चौक पर पलट गई थी। इस कारण वह क्षतिग्रस्त भी हो गई थी। गाड़ी के शीशे और बॉडी क्षतिग्रस्त थे। गाड़ी बिल्कुल नई है। उस पर अब तक लाल रंग के रिबन लगे हुए हैं। गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। केवल टेम्परेरी नंबर लिखे हुए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर गाड़ी किसकी है।
दाह संस्कार के बाद घर पर कुछ देर के लिए बैठक हुई। इसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसमें साहिल की हत्या में परिवार के सदस्य का नाम सामने रखा गया। साथ ही उसके एक साथी का नाम भी लिया गया। दोनों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed