झज्जर। पर्यावरण संरक्षण और जिले को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्रीन झज्जर मिशन के तहत रविवार को सर्वभद्र ग्रुप ने शहीदी पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50-60 पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सर्वभद्र ग्रुप के अध्यक्ष अजित कुमार सांभरवाल ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। ग्रीन झज्जर मिशन के तहत अब तक 5000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर प्रतीक, तुषार, अनिल, मुकुल, दुष्यंत, जय भगवान, सुनील, निशा, प्रियंका, सिमरन और भूमि मौजूद रहे।