{"_id":"69d541a8b24784688201d48a","slug":"sdm-inspected-the-census-training-bahadurgarh-news-c-203-1-mgh1006-125448-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जनगणना प्रशिक्षण का एसडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जनगणना प्रशिक्षण का एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को तीन दिवसीय जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एसडीएम योगेश सैनी ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और शिक्षकों को जनगणना संबंधी निर्देश दिए।
एसडीएम के कार्यक्रम में पहुंचने पर राजकीय हिंदी अध्यापक संघ जिला अध्यक्ष राजेश झाड़ली, हरियाणा मास्टर वर्ग संगठन जिला प्रधान दीपक कुमार, तहसील कार्यालय कानूनगो नरेश सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. विजय यादव व प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने पगड़ी और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
योगेश सैनी ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास व जनकल्याण की योजनाओं के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने शिक्षकों को घर-घर जाकर प्रत्येक नागरिक से सही, सटीक एवं पारदर्शी जानकारी एकत्र करने और सभी आंकड़े गोपनीय रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा जिसमें प्रत्येक परिवार व आवास से संबंधित मूलभूत जानकारी एकत्र की जाएगी।
Trending Videos