सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Balaji Yuva Seva Samiti welcomed the Gada Yatra.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बालाजी युवा सेवा समिति ने किया गदा यात्रा का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The Balaji Yuva Seva Samiti welcomed the Gada Yatra.
22jjrp20- बेरी में पहुंचने पर गदा का दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बेरी। बाबा ईमली वाले हनुमान मंदिर पर श्री बालाजी युवा सेवा समिति ने सदस्यों ने उदयपुर से पहुंची विशालकाय गदा यात्रा का रविवार को स्वागत किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर गदा यात्रा का अभिनंदन करते हुए परिक्रमा की।
Trending Videos

बालाजी युवा सेवा समिति के प्रधान प्रवीन जागड़ा, उप प्रधान महाबीर प्रसाद, राजबीर, सोमबीर, पंडित नागेश्वार शुक्ला, चिराग, अंकित, सागर, रघवेंद्र शारत्री, मंजीत शर्मा, अजय जागड़ा, नितिन बंसल सहित महिलाओं ने गदा पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी सीताराम कृष्ण महाराज ने बताया कि यह दिव्य गदा 4 नवंबर 2023 को उदयपुर स्थित हनुमान मंदिर से निकली थी। पिछले 28 महीनों से यह यात्रा निरंतर श्री खाटू श्याम प्राचीन मंदिर में पहुंची प्राचीन गदा का दर्शन करते श्रद्धालु।
उदयपुर के हनुमतधाम में जय श्री राम कंचन सेवा संस्थान के तत्वावधान में 84 लाख योनियों को ध्यान में रखते हुए वीर हनुमानजी की 84 फीट ऊंची और 11 मुखी प्रतिमा बनवाई जा रही है। इस प्रतिमा के लिए 21 फीट की अष्टधातु की गदा भी निर्मित की गई है।
यह गदा यात्रा राजस्थान के प्रत्येक जिलों सहित पूरे भारतवर्ष में जाएगी। यह यात्रा वर्ष 2027-28 तक चलेगी। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन वापस धाम पहुंचेगी। आगामी कई दिनों तक यह यात्रा कई जिलों में रहकर विभिन्न मंदिरों में पहुंचेगी। यह गदा 21 फीट लंबी और 1001 किलो ग्राम वजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed