फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The family members suspected that the young man had been murdered.

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई

Thu, 16 Jul 2026 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Jul 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
The family members suspected that the young man had been murdered.
-फोटो 81 : नागरिक अस्पताल में मृतक अकबर के परिजन निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) में 25 वर्षीय अकबर का शव मिला है। परिजनों ने इसे हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि अकबर एटीएम से पैसे निकालने मिथलेश नामक युवक के साथ गया था।
उसके बाद से दोनों का कोई संपर्क नहीं हुआ। हादसे के बाद से मिथलेश लापता है। वह अपना मकान भी खाली करके चला गया है। परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीरवार को नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की मां नजमा और परिजनों ने बताया कि अकबर मिथलेश के साथ पेंशन निकालने निकला था, पर देर रात तक घर नहीं लौटा। उसका शव एमआईई क्षेत्र में पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के नजदीक मिला। उसकी ट्राई साइकिल लाइनपार के शंकर गार्डन में खड़ी मिली। परिजनों का आरोप है कि करीब डेढ़ माह पहले अकबर और मिथलेश के बीच झगड़ा हुआ था। उन्हें संदेह है कि यह सुनियोजित हत्या है, क्योंकि अकबर के सिर, कान और पैरों पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। -ओमप्रकाश, जांच अधिकारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed