सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The first three wrestling matches of the Goriya Dangal were tied.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोरिया दंगल में पहली तीनों कुश्तियां रहीं बराबर

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 26 Feb 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
The first three wrestling matches of the Goriya Dangal were tied.
25jjrp25- गोरिया गांव में आयोजित कुश्ती दंगल में जौहर दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
साल्हावास। गांव गोरिया में बुधवार को बाबा नत्थू नाथ की स्मृति में मेले व कुश्ती का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में एनटीपीसी प्लांट के सीईओ दिलीप कईबोर्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने पहली कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाए।
Trending Videos

उमेश भूकर गोरिया ने कहा कि कुश्ती भारत के पारंपरिक खेलों में से एक है। हार व जीत खेल का एक पहलू होता है। 51 हजार रुपये की पहली कुश्ती मोहित लीलू अखाड़ा और पुनीत जौणधी के बीच हुई जिसमें दोनों पहलवान बराबर रहे। दूसरी कुश्ती 21 हजार रुपये के लिए विशाल झांसवा व शंकर लीलू अखाड़ा लाडपुर के बीच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कुश्ती में दोनों पहलवान बराबर रहे। तीसरी कुश्ती अमित गोठडा व सचिन कडौली के बीच बराबरी पर रही। इस कुश्ती दंगल में कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की पहलवान जन्नत गोरिया, काजल, साक्षी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रधान संदीप कुमारने बताया कि पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा है।
बाबा नत्थूनाथ मंदिर में सेवा कर रहे सुभाष पुजारी का कहना है कि सदियों से चली आ रही परंपराएं विश्वास और श्रद्धा के साथ जुड़ी होती है। बाबा नत्थूनाथ के मेले में आज भी माथा टेकने पर मन्नत पूरी होती है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद राकेश जाखड़, महेश कुमार प्रभारी थाना साल्हावास, राहुल कुमार चौकी प्रभारी झाड़ली, जिला पार्षद शिव कुमार खोरडा़, कोच सज्जन सिंह मंदोला, सरपंच अजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed