{"_id":"69a021bca2910f3b39009b7a","slug":"video-decorations-for-the-festival-of-holi-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: होली के पर्व को लेकर सजा बाजार, सजी रंग-गुलाल की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: होली के पर्व को लेकर सजा बाजार, सजी रंग-गुलाल की दुकानें
होली पर्व में अभी एक हफ्ता शेष हैं, लेकिन बाजार में पिचकारी और रंग-गुलाल की दुकानें सजने लगी हैं। इस बार बाजार में नई वैरायटी की पिचकारियां आई हैं। पिचकारियों में गननुमा ऑटामेटिक पिचकारी, रंग उड़ाने वाले पॉपर और रंगीन पटाखे आए हैं। रंग बिखेरने वाले सिलेंडर भी बाजार में हैं। पिचकारियों की कीमत 120 रुपये से शुरू होकर 1400 रुपये तक हैं। वहीं 2 केजी रंग बिखेरने
वाले सिलेंडर की कीमत 650 रुपये तक है।
साल की शुरुआत में होली सबसे बड़ा पर्व होता है। इस बार होली 3 मार्च को है। जबकि दुल्हेंडी 4 को मनाई जाएगी। पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। इस बार बाजार में नई-नई पिचकारियां छाई हुई हैं। रंग बिखेरने वाले अलग-अलग वेट के सिलेंडर भी बाजार में छाए हुए हैं। 2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 650 रुपये है। जबकि इससे ऊपर 6 ओर 8 किलोग्राम के सिलेंडर हैं। इनकी कीमत 800 और 950 रुपये है। कारोबारियों के मुताबिक अभी बाजार में ग्राहकों की संख्या इक्का-दुक्का है। आने वाले दो से तीन-दिनों में इसकी बिक्री बढ़ेगी। रेलवे रोड पर हर वर्ष होली पर्व के सामान की दुकान लगाने वाले राहुल बतरा ने बताया कि उन्हें इस पर्व का इंतजार रहता है, क्योंकि बड़े पैमने पर लोग खरीदारी करने निकलते हैं, वहीं लोगों में भी उत्साह दिखता है, क्योंकि बाजार में पिचकारियों की नई वैरायटी देखने को मिलती है। मेन बाजार के दुकानदार बिन्नी ने बताया कि इस बार पिचकारी डिजाइन से ज्यादा पिचकारी से निकलने वाले पानी के डिजाइन पर जोर है। उन्होंने बताया कि अगर हम पुरानी पिचकारियों की बात करें तो इसकी कीमत में कमी आई है। अभी बाजार में खरीदारी कम है। बाजार में पिचकारी की कीमत 120 रुपये से 1400 रुपये तक है। इसी तरह अच्छी क्वालिटी का गुलाल 50 रुपये से 100 रुपये तक उपलब्ध है। दुकानदारों का कहना है कि अभी बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। खरीदारी एक-दो दिन में बढ़ जाएगी। त्योहार से दो दिन पहले बाजार में खूब भीड़ होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।