{"_id":"69a02247547fb0df680c4f7c","slug":"video-traffic-signal-on-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: ट्रैफिक सिग्नल चालू, फिर भी वाहन चालक तोड़ रहे नियम,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: ट्रैफिक सिग्नल चालू, फिर भी वाहन चालक तोड़ रहे नियम,
शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल अब महज शोपीस बनकर रह गए हैं। रेड सिग्नल होने के बावजूद वाहन चालक बेखौफ होकर अपने वाहन निकाल रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि सिग्नल चालू होने के बाद भी चौराहों पर नियमों का पालन होता नजर नहीं आता। शहर में पांच प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं, जिनमें रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक, नाहरा-नाहरी रोड पर बने चौक, झज्जर रोड पर बादली चुंगी के पास, झज्जर मोड़ पर दिल्ली-रोहतक रोड ओर सेक्टर-6 मोड़ शामिल हैं। इन स्थानों पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन रेड लाइट पर रुकने की बजाय अधिकांश वाहन चालक तेजी से निकल जाते हैं। कई बार तो एक दिशा में ग्रीन सिग्नल होने के बावजूद दूसरी ओर से वाहन घुस आते हैं, जिससे टकराव की स्थिति बन जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।