सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Those with two domestic gas connections will get supply in 35 days.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो घरेलू गैस कनेक्शन वालों को 35 दिन में मिलेगी सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Those with two domestic gas connections will get supply in 35 days.
26jjrp10- बेरी गेट पर सिलिंडरों के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिन परिवारों के पास दो घरेलू गैस कनेक्शन हैं उनको अब 35 दिन में सप्लाई मिलेगी। गैस एजेंसियों को यह नए निर्देश मिले है जबकि एक गैस कनेक्शन वाले को पहले की तरह 25 दिन में ही घरेलू गैस की सप्लाई मिलेगी। नए आदेश आने के बाद गैस एजेंसियों ने उसी अनुसार ही सप्लाई चालू कर दी है।
Trending Videos

वहीं पांच किलोग्राम के गैस सिलिंडर के लिए कनेक्शन लेने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। फिलहाल 14 किलोग्राम वाले घरेलू व 19 किलोग्राम वाले व्यापारिक सिलिंडर ही मिल रहे हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी झज्जर अमरजीत सिंह और सपना रानी अपनी टीम के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों और गोदामों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाबाजारी करने पर होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कोई इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

गोदाम से डिलीवरी लेने पर 885 रुपये दें उपभोक्ता
उन्होंने कहा कि गोदाम से डिलीवरी लेने पर उपभोक्ता केवल निर्धारित राशि 885 रुपये ही दें। उन्होंने एजेंसी संचालकों को हिदायत दी गई कि वे उपभोक्ताओं को उनके घर पर ही गैस पहुंचाएं और केवल आपातकालीन स्थिति में ही गोदाम से डिलीवरी दें। साथ ही सभी एजेंसियों को प्रतिदिन का रूट चार्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed