{"_id":"69dcc01c4ec898df3b085b94","slug":"video-fire-in-truck-at-bahadurgarh-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: हाइवा में लगी आग, वाहन जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ शहर के नाहरा-नाहरी रोड पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब डस्ट से भरे एक हाइवा के केबिन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
जानकारी के अनुसार, हाइवा दादरी से बामडौली की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन नाहरा-नाहरी रोड पर शिवम अस्पताल के पास पहुंचा, तो अचानक केबिन के नीचे धुआं उठना शुरू हो गया। चालक गुलशन ने तुरंत वाहन रोककर जांच की तो देखा कि धुआं धीरे-धीरे आग की लपटों में बदल रहा है। उन्होंने मिट्टी और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक हाइवा के केबिन का हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग की वजह से हाइवा के आगे के दोनों टायर फट गए और अगला शीशा भी चटक गया। गनीमत रही कि आग सीएनजी सिलेंडरों तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझने के बाद भी काफी देर तक हाइवा से धुआं उठता रहा। केबिन में आग की वजह से ऊपर से गुजर रही ११केवी की एचटी लाइन जल गई। एचटी लाइन में आग लगते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और बिजली सुचारू करने का कार्य शुरू किया। एचटी लाइन जलने के कारण आसपास के एरिया में बिजली भी गुल हो गई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान नाहरा-नाहरी रोड पर जाम की स्थिति भी बनी रही
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।