{"_id":"69dcc0183f56206551023213","slug":"video-young-boy-burnt-alive-in-fire-at-pvc-warehouse-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में अवैध पीवीसी गोदाम में लगी भीषण, झुग्गी में सो रहा प्रवासी युवक जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में अवैध पीवीसी गोदाम में लगी भीषण, झुग्गी में सो रहा प्रवासी युवक जिंदा जला
बहादुरगढ़ शहर के छोटूराम नगर इलाके में बीती रात एक अवैध पीवीसी कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आकर झुग्गी में सो रहा एक प्रवासी युवक जिंदा जल गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी शिवबाबू के रूप में हुई है, जो करीब ढाई महीने पहले काम की तलाश में यहां आया था।
बताया जा रहा है कि करीब एक एकड़ में फैले पीवीसी कबाड़ के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने कबाड़, मशीनों और आसपास बनी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ऑफिसर दीपांशु के अनुसार आग इतनी तेज थी कि झुग्गी में सो रहा युवक बाहर नहीं निकल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है और परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।