सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Unseasonal Rains Damage Mustard Crop; Farmers Now Busy Drying It

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेमौसम बारिश ने सरसों को नुकसान, अब सुखाने में जुटे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal Rains Damage Mustard Crop; Farmers Now Busy Drying It
फोटो नंबर 73 खेतों में सूखाने के लिए रखी गई सरसों की कटी हुई फसल। (संवाद) - फोटो : rs pura news
विज्ञापन
बादली। बेमौसम बारिश और तेज हवा से खेतों में कटी और खड़ी सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। 2 दिन बाद रविवार की सुबह धूप खिलने के बाद किसानों ने खेतों की ओर रुख किया और सरसों की कटी हुई फसल को फैलाने का काम किया।
Trending Videos

किसान रामवीर और रामनिवास का कहना है कि कटी हुई सरसों की फसल को अब सुखाने का प्रयास है। फसल को नमी से बचाया जा रहा है ताकि दाने को काला होने से बचाया जा सके। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से भीगी सरसों की फसल को जल्द से जल्द सुखाकर थ्रेशिंग कार्य कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल जमीन पर बिछ जाने और भीगने के कारण दानों की गुणवत्ता खराब होने और पैदावार में 70% तक नुकसान की आशंका है जिससे किसान चिंतित हैं। बारिश के बाद पकी हुई सरसों की फसल पर तेज हवाओं ने सबसे ज्यादा असर डाला है जिससे फसल जमीन पर गिर गई।
कृषि विभाग की एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि भीगी हुई कटी फसल को फफूंदी से बचाने के लिए तुरंत थ्रेशिंग करना मुश्किल है जिससे दानों के काले पड़ने का डर है। ऐेसे में उसे ऊपर उठाकर रखने का प्रयास करें ताकि वह सीधे नमी के संपर्क में न रहे। नमी के कारण झुलसा रोग की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed