सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers are troubled due to lack of drainage of dirty water

Jhajjar-Bahadurgarh News: गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled due to lack of drainage of dirty water
web -
विज्ञापन
बादली। देवरखाना गांव की कई प्रमुख गलियों में गंदा पानी खड़ा रहता है। पिछले कई दिनों से गांव के एक मुख्य चौराहे पर एक गली में पानी भरा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से जल्द ही गंदे पानी की निकासी की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पैर रखकर निकलने का रास्ता भी नहीं मिल रहा जबकि इस एकमात्र मुख्य चौराहा से प्रत्येक ग्रामीण का निकलना होता है। स्कूल के बच्चे इसी चौराहे से बसें पकड़ते हैं। कामकाज और खेतों में जाने के लिए भी एकमात्र रास्ता यही है। वहीं सरपंच इंद्रजीत का कहना है कि गांव में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके बाद भी चौराहे पर गंदगी की समस्या है तो उसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। नालों की सफाई करवाई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed