{"_id":"69c98ab9db519333560fb5da","slug":"villagers-upset-due-to-contaminated-water-in-sankhol-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122314-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सांखोल में दूषित पानी के भराव से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सांखोल में दूषित पानी के भराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
फोटो-53: गांव सांखोल की सत्संग भवन वाली गली में भरा दूषित पानी। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव सांखोल की सत्संग भवन वाली गली में दूषित पानी भरने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गली में लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और आसपास दुर्गंध व गंदगी फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
ग्रामीणों के अनुसार गली के नाले के ऊपर लोगों द्वारा पक्के कब्जे कर लिए गए हैं जिसके कारण नाले की सफाई नहीं हो पाती। नतीजतन पानी की निकासी बाधित हो जाती है और थोड़ी सी बारिश या गंदे पानी के बहाव से ही गली में जलभराव हो जाता है। उनका कहना है कि यदि नाले से अवैध कब्जे हटाए जाएं तो यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सकती है।
ग्रामीण लवली शर्मा, कर्मबीर और जय चाहर सहित अन्य लोगों ने बताया कि गंदे पानी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाले की सफाई कराई जाए और अवैध कब्जों को हटाया जाए ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके।
Trending Videos