{"_id":"69ca2c5889edc4227809ea63","slug":"video-problem-in-issuing-online-gate-pass-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: ऑनलाइन गेट पास काटने में हुई समस्या तो मैनुअल गेट पास काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: ऑनलाइन गेट पास काटने में हुई समस्या तो मैनुअल गेट पास काटे
जिले में सरसों की खरीद पोर्टल की खामियों के चलते कुछ किसानों के गेट पास ऑनलाइन तो कुछ किसानों के गेट पास मैनुअल तरीके से काटे गए। पोर्टल अपडेट नहीं होने के चलते कर्मचारियों को भी किसानों का डाटा, बायोमैट्रिक व फोटो अपलोड करने में समस्या आई।
सरसों की सरकारी खरीद के दूसरे दिन भी ई-खरीद पोर्टल चालू नहीं हुआ है। इस कारण किसान, आढ़तियों व कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की अलग-अलग अनाज मंडियों में किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे है, लेकिन कुछ कमियों के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, झज्जर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान चांद पहलवान की तरफ से डीसी के समक्ष नए नियमों में सुधार करने की मांग रखी गई। उन्होंने बताया कि नए नियमों के कारण सड़कों पर ट्रैक्टरों की लाइन लगने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस कारण किसानों व आने जाने वाले वाहन चालकों व लोगों को परेशानी होगी। इसके बाद डीसी ने इसमें बात करने सुधार किए जाने का आश्वासन दिया। झज्जर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद पूनिया ने डीसी के समक्ष अनाज मंडी छोटी होने के चलते अन्य जगह दिलाए जाने की मांग रखी। इस पर डीसी ने सरकार से बात कर इसका समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा अनाज मंडी के तीनों गेटों पर गेट पास काटे जाने की मांग रखी। इस पर मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि कर्मचारी पूरे होने बात तीनों गेटों पर गेट पास काटने शुरू कर दिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।