सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ward-wise details of development works handed over to councillors

Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्षदों को सौंपा वार्डवार विकास कार्यों का ब्योरा

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ward-wise details of development works handed over to councillors
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद ने आगामी बजट बैठक से पहले सभी पार्षदों को वार्डवार विकास कार्यों और खर्च का ब्योरा भेज दिया है। इस कदम को पार्षदों की नाराजगी कम करने और बजट को आसानी से पास कराने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
Trending Videos


नगर परिषद की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वार्ड 11 में सबसे अधिक 685.73 लाख रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। वार्ड 9 में 493.73 लाख और वार्ड 31 में 470.10 लाख रुपये खर्च किए गए। वार्ड 3 (401.54 लाख) और वार्ड 23 (401.39 लाख) भी उच्च खर्च वाले वार्डों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यम स्तर के विकास कार्यों की बात करें तो वार्ड 18 में 289.33 लाख, वार्ड 30 में 281.11 लाख, वार्ड 5 में 247.59 लाख और वार्ड 12 में 220.19 लाख रुपये खर्च किए गए। वहीं वार्ड 17 में 222.17 लाख, वार्ड 22 में 211.88 लाख में और वार्ड 6 में 211.73 लाख में भी अच्छी खासी राशि विकास कार्यों पर लगाई गई है।

दूसरी ओर कुछ वार्डों में अपेक्षाकृत कम बजट खर्च हुआ है। वार्ड 29 में सबसे कम 53.90 लाख रुपये, वार्ड 25 में 64.96 लाख और वार्ड 15 में 65.03 लाख रुपये के कार्य दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड 13 (73.09 लाख) और वार्ड 10 (116.45 लाख) भी कम खर्च वाले वार्डों में शामिल हैं। यह ब्योरा मिलने के बाद पार्षदों के रुख में नरमी आ सकती है और वे बजट बैठक में प्रस्ताव पास करने के लिए सहमत हो सकते हैं।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि बजट बैठक की सूचना सभी पार्षदों को भेज दी है। बैठक दो मई को होगी। वार्डवार ब्योरा भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed