{"_id":"69f3b1a070a082059b0afe04","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-123288-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 01 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में धर्मवीर निवासी छारा ने बताया कि 29 अप्रैल की शाम वह भाई कृष्ण के साथ खेत में जा रहे थे। कृष्ण अपनी मोटरसाइकिल से आगे चल रह थे जबकि वह पीछे दूसरी बाइक पर थे। जब वे बेरी रोड से सर्विस रोड होते हुए झज्जर की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने कृष्ण की बाइक को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि कार चालक की पहचान हो गई है। वह गांव छारा का रहने वाला है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Trending Videos