{"_id":"69f3b1f83cd69004cb0c8cfc","slug":"massive-irregularities-in-tender-allocation-in-the-municipal-council-have-been-exposed-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123300-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद में टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर गोलमाल उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद में टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर गोलमाल उजागर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 01 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो-58: अमर उजाला की ओर से प्रकाशित खबर।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों के टेंडर आवंटन में बड़ा गोलमाल उजागर हुआ है। कुछ दिन पहले जहां करीब 6 करोड़ के दो बड़े टेंडर आवंटन प्रक्रिया में हुई अनियमितता की वजह से रद किए गए थे वहीं अब नगर परिषद ने साढ़े 6 करोड़ के 16 टेंडर रद किए गए हैं।
इसके अलावा बिड लगाने के दौरान एजेंसी द्वारा फर्जी कागज लगाए गए थे जिसकी वजह से एजेंसी को एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है। उधर टेंडरों के इस गोलमाल के कारण शहर का विकास ठप है। जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। इस मामले में तत्कालीन तकनीकी अधिकारियों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई की गई है या नहीं, इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है।
दरअसल नगर परिषद ने पिछले दिनों हर वार्ड में 50-50 लाख रुपये के विकास कार्य कराने का निर्णय लिया था। ऐसे में सभी 31 वार्डों में 30 से 50 लाख के तक की राशि के टेंडर लगाए गए थे। नगर परिषद ने फरवरी में 29 टेंडरों में से 16 टेंडर सोनीपत जिले की एजेंसी सोनीपत कृष्णा को-ऑपरेटिव एलसी सोसाइटी को आवंटित किए गए थे।
अधिकांश टेंडर वार्डों में गलियों, नालियों व अन्य विकास कार्यों से संबंधित थे। इन टेंडरों को मनमाने ढंग से आवंटित करने की शिकायत गांव टांडाहेड़ी की हनुमान कोऑपरेटिव सोसाइटी के प्रधान कृष्ण कुमार ने की थी।
आरोप थे कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर चुनिंदा फर्मों को लाभ पहुंचाया गया है। कई टेंडरों में माइनस रेट(एस्टीमेट से कम) देने वाली फर्मों की बिड को रद्द कर दिया गया जबकि अधिक दर यानी अबोव रेट देने वाली फर्मों को कार्य आवंटित कर दिया गया। इसी के चलते डीएमसी ने अपने स्तर पर जांच करवाई थी। जांच पूरी होने तक एक माह पहले अधिशासी अभियंता ने एमई और सभी जेई को पत्र लिखकर सोनीपत कृष्णा कोऑपरेटिव एलसी सोसाइटी को आवंटित सभी कामों पर रोक लगाने के आदेश दिए थे।
इंसेट
ठेकेदार की बिड कैपिसिटी पूरी न होने से रद्द किए थे टेंडर
नगर परिषद द्वारा वर्ष 2023 में वैध घोषित की गई दो कॉलोनियों में विकास कार्यों को लेकर जारी करीब छह करोड़ रुपये के दो टेंडरों को करीब 15 दिन पहले रद्द कर दिया था। ये टेंडर माया विहार कॉलोनी और श्रीराम कॉलोनी में गली व नाली निर्माण के लिए जारी किए गए थे। जिस ठेकेदार को वर्क ऑर्डर दिया गया था उसकी बिड कैपेसिटी पूरी न होने के चलते जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) के आदेश पर अधिशासी अभियंता ने दोनों टेंडर रद्द किए थे।
इंसेट
इन कार्यों पर लगाई गई रोक
कार्य का नाम राशि
वार्ड 6 की वत्स कॉलोनी में गलियों का निर्माण 40 लाख
वार्ड 26 के आदर्श नगर में गालियों का निर्माण 29 लाख
वार्ड 11 में गालियों का निर्माण 32 लाख
वार्ड 18 में गालियों का निर्माण 42 लाख
वार्ड तीन में वाल्मीकि चौपाल का निर्माण 42 लाख
वार्ड 8 में सीसी गली का निर्माण 42 लाख
वार्ड 2 में सीसी गलियों का निर्माण 42 लाख
वार्ड 5 में गालियों का निर्माण 42 लाख
वार्ड 12 में सीसी गली का निर्माण 40 लाख
वार्ड 25 में किला मोहल्ला के पास गली का निर्माण 42 लाख
वार्ड 28 में स्वागत द्वार और गली का निर्माण 42 लाख
वार्ड 10 में छोटूराम नगर में सीसी गली का निर्माण 42 लाख
वार्ड 15 में सीसी गली व नाले की मरम्मत 42 लाख
वार्ड 19 में सीसी गली का निर्माण 42 लाख
वार्ड 20 में सीसी गली का निर्माण 40 लाख
वार्ड 22 में सीसी गली का निर्माण 42 लाख
कुल 6 करोड़ 45 लाख
वर्जन
सोनीपत कृष्णा कोऑपरेटिव एलसी सोसाइटी को आवंटित सभी कामों के टेंडर रद कर दिए गए हैं। 6.45 करोड़ की लागत के ये काम थे जिन पर टैक्स समेत करीब आठ करोड़ की राशि बनती थी। डीएमसी के नेतृत्व में इनकी जांच चल रही थी। जांच के दौरान टेंडरों के आंवटन में अनियमितताएं पाई गईं। इसकी वजह से टेंडर रद किए गए हैं। एजेंसी को भी एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है। -सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
Trending Videos