सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Weather Havoc in Haryana: Dense Fog Follows Rain, Evoking a December-like Chill; Crops Benefit

हरियाणा में बदले मौसम का कहर: बारिश के बाद घना कोहरा, दिसंबर जैसी सर्दी का एहसास; फसलों को मिला फायदा

अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: Naveen Updated Sat, 21 Mar 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

फतेहाबाद में हल्की बारिश के बाद पूरा इलाका गहरी धुंध की चपेट में रहा। दृश्यता कम होने से नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी और चालकों को लाइटें जलानी पड़ीं। अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज हुआ।

Weather Havoc in Haryana: Dense Fog Follows Rain, Evoking a December-like Chill; Crops Benefit
हरियाणा के कई जिलों में कोहरे का असर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से जारी मौसम के बदलाव ने शनिवार की सुबह दिसंबर की सर्दी जैसा माहौल बना दिया। कई इलाकों में घना कोहरा और धुंध छा गई, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को ठंड का अहसास हुआ। हाल ही में हुई बारिश के बाद अब कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, जबकि किसानों के लिए यह बदलाव फायदेमंद साबित हो रहा है।

Trending Videos


कुरुक्षेत्र में अल सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता मात्र 25 मीटर तक सीमित रही। बादल छाए होने से अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है, लेकिन मौसम ठंडक भरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत में तीन दिनों की बारिश के बाद शनिवार को सुबह से तेज धुंध और कोहरा देखा गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री तक गिर गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार के अनुसार, अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और सोमवार को फिर बारिश हो सकती है।



बहादुरगढ़ में गुरुवार-शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह घना कोहरा छा गया। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलना पड़ा। काम पर जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है।

फतेहाबाद जिले में वीरवार की हल्की बारिश के बाद पूरा इलाका गहरी धुंध की चपेट में रहा। दृश्यता कम होने से नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी और चालकों को लाइटें जलानी पड़ीं। अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज हुआ। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह धुंध और तापमान में गिरावट गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हो रही है। ओस की बूंदें फसल को प्राकृतिक नमी दे रही हैं, जिससे दानों की चमक और गुणवत्ता बढ़ेगी। पैदावार में इजाफे की उम्मीद जताई जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों को मौसम का फायदा उठाने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।



झज्जर में भी शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जहां साढ़े 8 बजे तक दृश्यता 30 मीटर तक रही। लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास हुआ और कई लोग गर्म कपड़े पहनकर नजर आए। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा कुछ कम हुआ।

बादली क्षेत्र में दो दिनों की रुक-रुक कर बारिश से खेती-बाड़ी को नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार सरसों की खड़ी फसल खराब हो गई है और गेहूं के उत्पादन पर भी बुरा असर पड़ा है। क्षेत्र में 15 से 18 एमएम तक बारिश दर्ज की गई।

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बादल, हल्की बारिश और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। लोगों को सड़कों पर सतर्क रहने और वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed