सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chaitra Chhath Today is third day of Chaitra Chhath offering prayers to the setting sun Patna traffic route

Chaitra Chhath: चैती छठ का आज तीसरा दिन, अस्तालचगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु; पटना में क्या है तैयारी?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 24 Mar 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Chhath Kharna Puja 2026: छठ महापर्व के तीसरे दिन को भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाता है। पटना के सभी घाटों पर सारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

Chaitra Chhath Today is third day of Chaitra Chhath offering prayers to the setting sun Patna traffic route
चैती छठ पूजा 2026 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। शाम होने पर श्रद्धालु नदी और तालाब पर जाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। पटना समेत सभी जिलों में छठ घाट पर वर्ती अर्घ्य दिया। दोपहर से पटना समेत पूरे बिहार के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से पटना की सड़कों को धोया गया। वहीं हर गली-सड़कों पर बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के छठ गीत बज रहे हैं। आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। पटना में आज सूर्यास्त सूर्यास्त शाम 6:02 बजे निर्धारित है। इस दिन भक्त कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इससे शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इसके बाद 25 मार्च यानी बुधवार सुबह 5:49 बजे उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। 

Trending Videos


जानिए चार दिवसीय अनुष्ठान में किस दिन क्या?

  • 22 मार्च: नहाय-खाय
  • 23 मार्च: खरना
  • 24 अप्रैल: शाम का अर्घ्य
  • 25 अप्रैल: सुबह का अर्घ्य और पारण

छठ घाट पर सुरक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई
पटना के सभी घाट सजधज कर तैयार हो गए है। पाटलिपुत्र अंचल में पांच, नूतन राजधानी अंचल में नौ, बांकीपुर अंचल में 14, अजीमाबाद अंचल में नौ और पटना सिटी अंचल में 12 घाट बनाए गए हैं। सभी घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर गंदगी न फैले इसके लिए एक किमी दायरे के अंदर किसी तरह की गंदगी फैलाने पर रोक लगा दी गई है। सीसीटीवी के जरिए इनकी निगरानी की जा रही है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पटना में छठ घाट पर सुरक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर ली गई है। महिला, पुरुष पुलिस बल के साथ-साथ गस्ती पार्टी, पैदल लाठी पार्टी और गश्ती गाड़ी को भी लगातार पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है। कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC 71th Mains Exam: बीपीएससी ने 71वीं मुख्य परीक्षा को लेकर दिया अपडेट, किस तारीख को कौन सा पेपर? यहां देखें

कारगिल चौक से दीदारगंज तक आम वाहन नहीं चलेंगे
चैती छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है।  इधर, चैती छठ को लेकर अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से दीदारगंज तक चार पहिया आम वाहन नहीं चलेंगे। जेपी गंगा पथ और अटल पथ पर भी वाहनों के परिचालन पर रोक लगी है। पर्व को लेकर 24 और 25 मार्च को कुछ मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 60 जगहों पर 125 यातायात पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के अलावा 350 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 24 मार्च दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे और 25 मार्च को आधी रात दो बजे से सुबह नौ बजे तक रामचीचक आरओबी से किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। दीघा (रामजीचक) अशोक राजपथ से जेपी सेतु के नीचे छठव्रतियों के वाहनों को पाटली पथ उत्तरी छोर के पास से यू-टर्न कराकर पाटलीपथ पर पार्क करवाया जाएगा। 

कारगिल चौक से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर आम वाहनों का परिचालन नहीं होगा। वहीं अटल पथ से जेपी सेतु से सोनपुर की ओर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी गई है। अटल पथ पर दीघा से आर ब्लॉक की तरफ वाहन नहीं चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed