{"_id":"6a4eb64c5e78d3137101054e","slug":"30000-rupees-and-documents-kept-under-the-pillow-were-stolen-jind-news-c-199-1-jnd1005-156406-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तकिये के नीचे रखे 30 हजार रुपये व दस्तावेज चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तकिये के नीचे रखे 30 हजार रुपये व दस्तावेज चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। थाना सदर क्षेत्र के गांव फुलियां कलां में एक घर से 30 हजार रुपये नकद और दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव फुलियां कलां निवासी सुनील ने बताया कि उनके 65 वर्षीय पिता घर की बैठक में सो रहे थे। मंगलवार को किसी समय अज्ञात व्यक्ति बैठक में घुस गया और उनके पिता के तकिये के नीचे रखा पर्स चोरी कर ले गया। पर्स में करीब 30 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड व हरियाणा रोडवेज का आधा किराया सुविधा प्रमाण पत्र रखा था।
घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पीड़ित ने थाना सदर नरवाना में शिकायत देकर आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए रुपये व दस्तावेज बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।