फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees expressed anger against the government in the rally "Implement the Agreement - Strengthen the Organization".

Jind News: समझौता लागू करवाओ-संगठन मजबूत बनाओ रैली में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जताया रोष

Thu, 09 Jul 2026 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Employees expressed anger against the government in the rally "Implement the Agreement - Strengthen the Organization".
फोटो 08जेएनडी10-शहर में हुई जिला स्तरीय रैली में आवाज बुलंद करते कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी - फोटो : samvad
जींद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को समझौता लागू करवाओ-संगठन मजबूत बनाओ जिला स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान 13 मई को नगरपालिका और अग्निशमन विभाग कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार पर कर्मचारियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 13 मई के समझौते के अनुरूप पालिका रोल पर कार्यरत अग्निशमन विभाग के अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका व समाप्त करने और अन्य सहमत मांगों से संबंधित आदेश आज तक जारी नहीं किए हैं। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को पांच अगस्त तक समझौते के अनुसार सभी आदेश जारी करने होंगे। इनमें पालिका रोल, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों और दमकल विभाग के ड्राइवरों व फायरमैनों को नियमित करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, ठेका व्यवस्था खत्म होने तक सभी ठेका कर्मचारियों को 30 हजार रुपये विशेष न्यूनतम वेतन देना, हड़ताल के दौरान हटाए गए और छंटनी किए गए कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लेना सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने चेतावनी दी कि यदि तय समय तक मांगें लागू नहीं की गईं तो छह, सात और आठ अगस्त को प्रस्तावित तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल दिया जाएगा।

रैली में बंटी बेदी, विनोद जांगड़ा, मांगेराम, रमेश, सुनील, महेंद्र, राजेंद्र, गुलशन भारद्वाज, राजीव खत्री, सुखदेव, राजा, सुनील, बिजेंद्र कांगड़ा और सूरज भान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed