फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Modi to be welcomed with laddus and chunris in Haryana Prime Minister to gift multiple projects on July 17

Haryana: मोदी का लड्डू और चुनरी से होगा स्वागत, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

Thu, 09 Jul 2026 09:48 AM IST
Naveen आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Thu, 09 Jul 2026 09:48 AM IST
सार

प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण के संदेश के अनुरूप रैली में आने वाले लोगों से ई-रिक्शा, ई-बैटरी वाहन, सीएनजी वाहन, साइकिल तथा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जैसे अपेक्षाकृत पर्यावरण-अनुकूल साधनों का उपयोग करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Modi to be welcomed with laddus and chunris in Haryana Prime Minister to gift multiple projects on July 17
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के हरियाणा दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी संगठन स्तर पर स्वागत से लेकर कार्यक्रम प्रबंधन तक की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। रैली में शामिल लोगों को देशी घी के बूंदी के लड्डू वितरित किए जाएंगे, जबकि हरियाणवी संस्कृति की झलक के रूप में महिलाओं को चुनरी भेंट की जाएगी। रैली में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनके लिए अलग बैठक व्यवस्था भी की जाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले 12 वर्षों में हरियाणा का यह 18वां दौरा होगा। इस दौरान वे प्रदेश की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होगा। भाजपा को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हरियाणा के लिए कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं। इसे देखते हुए पार्टी लगातार बैठकें कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रही है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट बांटेगी भाजपा
भाजपा रैली के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यों और हरियाणा में हुए विकास कार्यों पर आधारित एक विशेष बुकलेट भी वितरित करेगी। इसमें प्रमुख योजनाओं, विकास परियोजनाओं और प्रदेश को मिली विभिन्न सौगातों का उल्लेख होगा। पार्टी का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण के संदेश के अनुरूप रैली में आने वाले लोगों से ई-रिक्शा, ई-बैटरी वाहन, सीएनजी वाहन, साइकिल तथा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जैसे अपेक्षाकृत पर्यावरण-अनुकूल साधनों का उपयोग करने की अपील की गई है। भाजपा पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को हरित परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।


16 जुलाई तक चलेगा प्रचार अभियान
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले भाजपा 16 जुलाई तक प्रतिदिन प्रेस वार्ताएं आयोजित करेगी। इनमें केंद्रीय मंत्री, हरियाणा सरकार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम और तैयारियों की जानकारी साझा करेंगे। मीडिया समन्वय के लिए पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है, जहां पत्रकारों को कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed