{"_id":"6a4f5c38f126133ad80f7ebc","slug":"satluj-controversy-ravneet-bittu-attacks-the-film-satluj-says-how-was-the-role-of-my-grandfather-beant-s-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Satluj Controversy: रवनीत बिट्टू का 'सतलुज' फिल्म पर हमला, बोले- मेरे दादा बेअंत सिंह का रोल कैसे दिखाया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satluj Controversy: रवनीत बिट्टू का 'सतलुज' फिल्म पर हमला, बोले- मेरे दादा बेअंत सिंह का रोल कैसे दिखाया?
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 09 Jul 2026 02:05 PM IST
Link Copied
केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सतलुज फिल्म पर आपत्ति जताई है। बुधवार को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के दाैरान उन्होंने कहा कि खालड़ा की गिरफ्तारी से पहले मेरे दादा बेअंत सिंह शहीद हो चुके थे, ऐसे में उनका फिल्म में कोई रोल नहीं हो सकता। बिट्टू ने सतलुज फिल्म को लेकर कहा कि लोग उनके खिलाफ बोलने के लिए कुछ न कुछ ढूंढते हैं। इससे उनकी दुकानदारी चलती है। उन्होंने कहा कि किसी को इस फिल्म के बारे में कुछ नहीं पता। यह फिल्म दलजीत दोसांझ के बड़े नाम के कारण देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी को खालड़ा साहिब से कोई लेना-देना नहीं है। आज तक कोई खालड़ा साहिब को नहीं जानता था। बिट्टू ने कहा कि फिल्म पर बात इसलिए हो रही है क्योंकि दलजीत दोसांझ इससे जुड़े हैं। उनके पैसे और कमाई इसमें लगी है। यह एक तरह का प्रॉपेगैंडा है। बिट्टू ने कहा कि दलजीत ने फिल्म पंजाबी और हिंदी मिलाकर बनाई है। उन्हें उस समय के हालात की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग उनके बारे में इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि शहीद बेअंत सिंह उनके दादा हैं। वे अमन-शांति की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।