{"_id":"698e1b8c113574b9a403d2b7","slug":"32-buses-met-the-standards-in-the-inspection-jind-news-c-199-1-sroh1006-148424-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जांच में 32 बसें मानक पर खरी उतरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जांच में 32 बसें मानक पर खरी उतरीं
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला परिवहन विभाग ने वीरवार को स्कूली बसों की जांच की। नरवाना क्षेत्र के दो स्कूलों में 32 बसों की जांच की गई। सभी मानक पूरे पाए गए।
जिला परिवहन विभाग जनवरी से हर सप्ताह निजी स्कूलों की बसों की फिटनेस जांच के लिए अभियान चलाए हुए है। टीम द्वारा निजी स्कूलों में जाकर बसों को चैक किया गया, जिसमें फर्स्ट एड, चालक-परिचालों के लाइसेंस समेत अन्य जांच की गई। वहीं 29 जनवरी को टीम ने दो स्कूलों में 23 बसों की जांच की थी। इसमें पांच बसों में प्रदूषण सर्टिफिकेट, सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड बाक्स और रिफ्लेक्टर टेप नहीं होने पर 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की ओर से सप्ताह में हर वीरवार को स्कूली बसों की जांच की जाती है। दो स्कूलों में 32 बसों की जांच की गई थी। इस दौरान सभी मानक पूरे पाए गए तो कोई जुर्माना इस सप्ताह नहीं लगाया गया। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने कहा कि बसों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे में सभी स्कूल संचालकों को चाहिए कि वह बसों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए नियमानुसार हर चीज मुहैया रखे।
Trending Videos