{"_id":"698f08588b4a5607140117fd","slug":"video-district-level-womens-sports-competition-held-at-arjun-stadium-jind-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के अर्जुन स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के अर्जुन स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता
अर्जुन स्टेडियम में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
उन्होंने महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलवाई।
डॉ. मिड्ढा ने कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षक होती है। उन्होंने एक भावुक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चे कह रहे हैं कि उन्हें ऑनलाइन नहीं, ऑफलाइन मां चाहिए। उन्होंने माताओं से आह्वान किया कि वे मोबाइल से दूर रहकर बच्चों को समय दें, क्योंकि बच्चों का भावनात्मक विकास उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक और बौद्धिक विकास। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल, शिक्षा और प्रशासन में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिला ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना और उनमें खेल भावना का संचार करना है। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुलोचना कुंडू, कांता यादव, सुमन भी मौजूद रही।
प्रतियोगिता के परिणाम
100 मीटर दौड़ (30 वर्ष से कम): ईक्कस गांव की सीमा ने प्रथम, धनखड़ी की नीरू ने द्वितीय और रधाना की वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़: उझाना की आरती प्रथम, डिडवाड़ा की नेहा द्वितीय और हथवाला की प्रियंका तृतीय रहीं।
पांच किमी. साइकिल दौड़ : ढाकल की नितेश प्रथम, बिशनपुरा की स्वाति द्वितीय और कालवा की पूजा तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ (30 वर्ष से अधिक): नेहरा गांव की सोनू प्रथम, खटकड़ की सुमन द्वितीय और जोगिंदर नगर की राजबाला तृतीय रहीं।
डिस्कस थ्रो: खातला की पूनम प्रथम, बहादुरगढ़ की कमलजीत द्वितीय और राम कॉलोनी की ओमपति तृतीय रहीं।
म्यूजिकल चेयर: फरैण कलां की सुदेश ने पहला, बरसाना की संतरो ने दूसरा और सींसर की संतोष ने तीसरा स्थान पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।