सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   61 youth donated blood in the camp.

Jind News: शिविर में 61 युवाओं ने किया रक्तदान

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
61 youth donated blood in the camp.
08जेएनडी10-​शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए डॉ. राज सैनी। स्रोत पदा​धिकारी
विज्ञापन
जींद। शहर के भिवानी बाईपास में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. राज सैनी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि रक्तदान की पूर्ति केवल मनुष्य ही पूरी कर सकता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और कहां की युवा विकास समिति बधाई की पात्र है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे राष्ट्रीय कवि ओमप्रकाश चौहान, धर्मराज जागलान, नर्सिंग ऑफिसर मनीषा बरसाना, एएसआई नेहा यादव, डॉ. दिनेश सैनी ने भी रक्तदाताओं को हौसला बढ़ाया। शिविर में 61 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर युवा विकास समिति अध्यक्ष प्रदीप रेढू, अमित सिंगला, उपाध्यक्ष शीला सैनी, संयोजक प्रवीण सैनी, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed