{"_id":"6988d8efe4eda575a208ba04","slug":"jind-team-won-silver-medal-in-haryana-senior-rugby-championship-jind-news-c-199-1-sroh1009-148210-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रग्बी प्रतियोगिता में जींद ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रग्बी प्रतियोगिता में जींद ने जीता रजत पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी03: विजेता टीम के खिलाड़ी मेडल दिखाते हुए और साथ में कोच। स्रोत : कोच
विज्ञापन
जींद। कैथल पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित 11वीं हरियाणा अंतर जिला सीनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता में जींद की महिला टीम ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन कैथल रग्बी संघ द्वारा विश्व रग्बी और इंडिया रग्बी के क्वालीफाइड मैच अधिकारियों की देखरेख में किया गया।
जींद रग्बी संघ के अध्यक्ष सुरेश अहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला अध्यक्ष एवं एईओ (खेल) रमेश चहल की अध्यक्षता में मुख्यातिथि डीएसपी सुशील प्रकाश द्वारा किया गया। इसमें 17 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि खेल सेहत, अनुशासन और निरंतर मेहनत की भावना विकसित करते हैं और युवाओं के सर्वांगीण विकास में भूमिका निभाते हैं।
पुरुष वर्ग के फाइनल में सोनीपत ने पानीपत को 36–0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि हिसार तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में पानीपत ने जींद को हराकर खिताब जीता। चरखी दादरी की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाओं की पहचान भी की गई जिन्हें जोनल व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
साथ ही अंडर-18 और अंडर-15 लड़कियों के ट्रायल भी आयोजित किए गए। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के रग्बी पदाधिकारी, कोच और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलदीप अहलावत, राजेंद्र सैनी, गौरव आसरी, देवेंद्र डीपीई, प्रदीप लाठर, जसवंत सिवाच मौजूद रहे।
Trending Videos