सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A Facebook post ignited the flame of devotion, Meena Saini became a bhajan singer.

Jind News: फेसबुक पोस्ट से जगी भक्ति की लौ, मीना सैनी बनीं भजन गायिका

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A Facebook post ignited the flame of devotion, Meena Saini became a bhajan singer.
26जेएनडी24: मीना सैनी।
विज्ञापन

Trending Videos
जींद। फेसबुक पोस्ट से मीना सैनी में भक्ति की लौ जग गई और भजन गायिका बन गईं। मीना के पास कभी मंच पर गाने का अनुभव नहीं था। भगवान के प्रति आस्था और संगीत के प्रति रुचि ने उन्हें भजन गायिका के रूप में नई दिशा दी है।
दरअसल, सृष्टि फाउंडेशन की ओर से 2023 में फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी जिसमें आम लोगों को भी भक्ति कार्यक्रम में अपने भाव व्यक्त करने का अवसर देने की बात कही गई थी। इस पोस्ट को देखने के बाद मीना सैनी के मन में भक्ति के प्रति गहरी भावना जागी और उन्होंने पहली बार मंच पर गाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उन्होंने पहले कभी गायन नहीं किया था फिर भी हिम्मत जुटाकर संस्था के संचालक से संपर्क किया और कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद मीना सैनी ने खुद को पूरी तरह तैयार करने में जुट गईं।
उन्होंने अपने स्कूल के संगीत अध्यापक से भजन लिखवाया और मात्र एक सप्ताह के भीतर उसे सीखकर गाने का अभ्यास किया। उनकी मेहनत और लगन रंग लाई और पहली प्रस्तुति में ही उन्होंने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अनुभव ने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया और भक्ति संगीत के प्रति उनका लगाव और गहरा होता गया।
संगीत का शौक था लेकिन मंच नहीं मिला था
मीना सैनी बताती हैं कि उन्हें शुरू से ही संगीत का शौक था लेकिन कभी इसे मंच तक ले जाने का मौका नहीं मिला। अब वे नियमित रूप से भजन तैयार कर रही हैं और विभिन्न जागरण व धार्मिक आयोजनों में अपनी प्रस्तुतियां दे रही हैं। उनकी आवाज में भक्ति का भाव श्रोताओं के दिलों तक पहुंचता है जिससे उन्हें लगातार कार्यक्रमों के लिए आमंत्रण मिल रहे हैं।
शिक्षिका के साथ उभरती हुईं कलाकार
वर्ष 2008 से एक निजी स्कूल में अध्यापन कर रहीं मीना सैनी ने अपने पेशे के साथ-साथ अपने शौक को भी नई पहचान दी है। आज वे न केवल एक शिक्षिका हैं बल्कि भक्ति संगीत की दुनिया में उभरती हुई कलाकार के रूप में भी जानी जा रही हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है कि सच्ची आस्था और मेहनत से कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है।
फोटो कैप्शन
26जेएनडी24: मीना सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed