{"_id":"69cabf2eec6e25ac550ed083","slug":"aditya-surjewala-says-criminals-are-emboldened-even-bjp-leaders-are-not-safe-jind-news-c-199-1-jnd1010-150802-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आदित्य सुरजेवाला बोले-अपराधियों के हौसले बुलंद, भाजपा नेता तक सुरक्षित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आदित्य सुरजेवाला बोले-अपराधियों के हौसले बुलंद, भाजपा नेता तक सुरक्षित नहीं
विज्ञापन
30जेएनडी07: आदित्य सिंह सुरजेवाला। स्रोत कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नरवाना।
कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की नाकामी के कारण हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि भाजपा से जुड़े नेता और व्यापारी भी सुरक्षित नहीं हैं।
सोमवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में पहुंचे सुरजेवाला ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में फिरौती, रंगदारी, हत्या और धमकी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पानीपत, रोहतक, अंबाला और फरीदाबाद सहित कई जिलों में कारोबारियों से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने के मामले सामने आए हैं।
उन्होंने दावा किया कि विदेशी नंबरों से धमकियां दी जा रही हैं जिससे व्यापारियों और उनके परिवारों में दहशत का माहौल है। पिछले कई वर्षों से गैंगस्टर और माफिया सक्रिय हैं और सरकार उन पर लगाम लगाने में विफल रही है।
कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और कई लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। प्रदेश में कानून का राज केवल कागजों तक सीमित रह गया है। जिम्मेदारी निभाने के बजाय केवल बयानबाजी में लगे हुए है जबकि आम जनता अपराध के भय में जी रही है।
सुरजेवाला ने सरकार से मांग की कि कानून-व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है और हरियाणा को अपराध मुक्त बनाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
Trending Videos