{"_id":"69cabf76221c28ca610c2a40","slug":"a-unique-initiative-now-prison-inmates-will-refuel-vehicles-jind-news-c-199-1-sroh1009-150844-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अनूठी पहल...अब जेल के कैदी भरेंगे गाड़ियों में तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अनूठी पहल...अब जेल के कैदी भरेंगे गाड़ियों में तेल
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जेल प्रशासन ने सराहनीय और अनूठी पहल की है। जिला जेल के पास सरकारी इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की शुरुआत की गई है। गाड़ियों में तेल भरने की जिम्मेदारी जेल के कैदियों को सौंपी गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
पेट्रोल पंप पर लोगों को तेल देने के लिए उन कैदियों का चयन किया गया है जिनका जेल के भीतर व्यवहार और बैकग्राउंड काफी अच्छा रहा है। पंप पर काम करने वाले कैदियों की निगरानी के लिए सुरक्षा के तौर पर जेल प्रशासन ने गार्ड्स की तैनाती की है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। यह सरकारी पेट्रोल पंप आम जनता के लिए सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहेगा।
पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। जेल प्रशासन का मानना है कि इस कदम से न केवल कैदियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि अन्य कैदियों को भी अपना आचरण सुधारने और अपना हुनर दिखाने की प्रेरणा मिलेगी। यह प्रोजेक्ट कैदियों के पुनर्वास की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
Trending Videos