{"_id":"69f39e791cc31f1bb003a322","slug":"a-major-step-towards-making-narwana-clean-and-modern-jind-news-c-199-1-sroh1009-152608-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 46 करोड़ का बजट पास, नरवाना को स्वच्छ व आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 46 करोड़ का बजट पास, नरवाना को स्वच्छ व आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम
विज्ञापन
30जेएनडी32: लघु सचिवालय परिसर में नगर परिषद की हाउस की बैठक लेते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार
विज्ञापन
नरवाना। नगर परिषद की वित्तीय व हाउस की महत्वपूर्ण बैठक लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 46 करोड़ 6 लाख रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद प्रधान मुकेश रानी मिर्धा ने की जबकि मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार बेदी उपस्थित रहे।
बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। मुख्य रेलवे रोड को उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार किया जाएगा। भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन तक नई सड़क का निर्माण होगा, जिसका टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है।
साथ ही रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को भी आकर्षक बनाया जाएगा। विश्वकर्मा चौक से भगत सिंह चौक तक नई सड़क बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। शहर की प्रमुख समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बंदरों को पकड़ने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया है।
नगर परिषद कार्यालय के नए भवन के निर्माण तक इसे अस्थाई रूप से सामुदायिक केंद्र में स्थानांतरित किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केएम कॉलेज में पुराने पुलिस क्वार्टर में अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया।
सभी वार्डों में 31-31 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे
स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए कचरा निस्तारण के लिए जमीन किराए पर लेने का निर्णय लिया गया है। साथ ही नगर परिषद पांच नए पानी के टैंकर भी खरीदेगी। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए जैन संस्थापक और महाराजा अग्रसेन के नाम पर दो भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। ओपन थिएटर के पास अग्रसेन धर्मशाला के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त सभी वार्डों में 31-31 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
बैठक के दौरान प्रॉपर्टी आईडी और पीएमएवाई की किस्तों को लेकर शिकायतों पर कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्षदों और आम जनता के साथ किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में नगर परिषद के एक्सईएन और ईओ के बीच कार्यों को लेकर बहस भी हुई। इस पर अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
वर्जन
प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई अब सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को की जाएगी। साथ ही बरसात से पहले सभी नालों की सफाई और मरम्मत के निर्देश भी जारी किए गए हैं। - जगदीश चंद्र एसडीएम
वर्जन
नगर परिषद की वित्तीय व हाउस की बजट बैठक आयोजित करवाई थी। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 46 करोड़ 6 लाख रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास किया गया है। बजट का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक बनाना है।।
–कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार।
Trending Videos