सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man died after being hit by a truck on National Highway 152-D.

Jind News: नेशनल हाईवे 152-डी पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a truck on National Highway 152-D.
विज्ञापन
जुलाना। नेशनल हाईवे 152-डी पर गांव नंदगढ़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव ढाठरथ निवासी 33 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

ढाठरथ गांव निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। 5 मार्च को उसके चाचा का बेटा मुकेश और एक अन्य रिश्तेदार मुनीष अपनी कार में सवार होकर रिश्तेदारी में गांव रानीला गए हुए थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों रानीला से वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे। उस समय कार मुकेश चला रहा था और मुनीष साथ वाली सीट पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 12:40 बजे जब दोनों नेशनल हाईवे 152-डी पर गांव नंदगढ़ के पास पहुंचे तो अचानक कार का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद मुकेश ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और पार्किंग लाइट जलाकर गाड़ी को चेक करने लगा जबकि मुनीष गाड़ी से थोड़ा आगे सड़क पर खड़ा हो गया।
इसी दौरान पीछे से एक ट्रक का चालक तेज गति और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए आया और मुकेश की कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुकेश ट्रक की चपेट में आ गया और सड़क पर गिर पड़ा। ट्रक का टायर उसके ऊपर से गुजर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल मुकेश को तुरंत इलाज के लिए नागरिक अस्पताल जींद लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मुकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed