{"_id":"69ac6d760a083501c904a5d1","slug":"help-desk-set-up-in-the-district-court-for-national-lok-adalat-jind-news-c-199-1-jnd1010-149547-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी19: हेल्प डेस्क के द्वारा लोगों को जानकारी देते हुए लीगल वालंटियर्स। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन एवं आमजन की सुविधा के लिए जिला न्यायालय परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से पक्षकारों को उनके मामलों की जानकारी, संबंधित न्यायालय की जानकारी तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
हेल्प डेस्क पर तैनात पैरा लीगल वालंटियर्स की ओर से लोक अदालत की प्रक्रिया, उसके लाभ तथा निशुल्क विधिक सहायता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से मामलों का शीघ्र, सुलभ एवं किफायती समाधान करना है जिससे समय एवं धन की बचत हो तथा आपसी सौहार्द बना रहे।
अंतिम रूप से निपटारा समय की बचत जैसे लाभ होते हैं। इसके अतिरिक्त आमजन को बाल विवाह मुक्त भारत, नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा उन्मूलन, मानसिक व दिव्यांगजन के अधिकारों एवं योजनाओं, साइबर अपराध संबंधी सहायता जैसे सामाजिक विषयों पर भी जागरूक किया जा रहा है तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की जा रही है।
Trending Videos