फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused arrested for stealing cables from solar tubewells

Jind News: सोलर ट्यूबवेलों की केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing cables from solar tubewells
नरवाना। सदर थाना पुलिस ने सोलर ट्यूबवेलों की केबल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की केबल को जलाकर निकाला गया तांबा बरामद किया है। सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि दनौदा कलां निवासी सत्यवान ने शिकायत दी थी कि दनौदा-दुर्जनपुर मार्ग पर खेतों में लगे कई किसानों के सोलर ट्यूबवेलों की केबल अज्ञात चोर काटकर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना सदर नरवाना में धारा में मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजेश कुमार को सौंपी गई। तकनीकी जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पंजाब के पटियाला जिले के खनौरी निवासी अनिल उर्फ लीला को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की केबल को जलाकर निकाला गया तांबा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed