{"_id":"6a5bd39c9317fcb622056dba","slug":"jci-is-an-effective-platform-to-bring-about-positive-change-bharat-acharya-jind-news-c-199-1-jnd1012-156896-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी मंच है जेसीआई : भारत आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी मंच है जेसीआई : भारत आचार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी भारत आचार्य ने शनिवार को सफीदों का दौरा किया। शहर के एक निजी होटल में मल्टी लोकल ऑर्गेनाइजेशन मीटिंग व संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें जेसीआई की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
जेसी भारत आचार्य ने कहा कि जेसीआई केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना पैदा करने का प्रभावी मंच है। प्रत्येक सदस्य को अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने और जरूरतमंद लोगों की सम्मानपूर्वक सहायता करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। यही जेसीआई की मूल भावना और पहचान है।
बैठक में जेसीआई सफीदों, जेसीआई सफीदों द ग्रेट, जेसीआई जींद, जेसीआई जींद सेंट्रल, जेसीआई इंडस और जेसीआई गोहाना स्टार के प्रतिनिधि मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जेपी जेसी अमित बोहर और टूर कोऑर्डिनेटर जेसी अंकुश गोयल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नेकी की दीवार का किया उद्घाटन कर साइकिल मैराथन को दिखाई हरी झंडी
दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेसीआई भवन में नेकी की दीवार परियोजना का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने साइकिल मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जेसीआई सफीदों द ग्रेट की ओर से 100 स्टील की बोतलों का वितरण भी किया गया। साथ ही आरएस इंटरनेशनल परिसर में बैरिकेड्स का उद्घाटन किया गया।