सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration Takes Strict Stance Against Drugs; DC and SP Visit Chamela Colony

Jind News: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, डीसी व एसपी ने चमेला कॉलोनी में किया दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Administration Takes Strict Stance Against Drugs; DC and SP Visit Chamela Colony
16जेएनडी17: चमेला कालोनी में रहने वाले एक युवा को नशे के प्रति जागरूक करते हुए। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को डीसी इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह ने नरवाना की चमेला कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चमेला कॉलोनी के लोगों और युवाओं के साथ बैठक कर नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की।
Trending Videos


उन्होंने नशा बेचने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि वे तुरंत यह कारोबार बंद कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। नशा आज के समय में समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। यदि युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती है तो इससे न केवल उनका भविष्य प्रभावित होता है बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिले को नशा मुक्त बनाया जाए। समाज को नशे की इस बुराई से बचाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है। लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशा बेचने से संबंधित जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने भी लोगों को कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने नशा बेचने के कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी दी कि वे तुरंत यह काम बंद कर दें अन्यथा कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed