फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After pleading with the SP, the FIR was registered 20 days after the accident.

Jind News: एसपी से गुहार के बाद हादसे के 20 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

Mon, 19 Oct 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
After pleading with the SP, the FIR was registered 20 days after the accident.
जींद। सड़क हादसे में घायल होने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए गांव बिरोली निवासी जोगिंद्र को पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लगानी पड़ी। एसपी को शिकायत देने के बाद सदर थाना पुलिस ने हादसे के 20 दिन बाद दूसरी कार के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जोगिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 सितंबर को वह अपनी कार से सफीदों की तरफ जा रहे थे। रास्ते में दूसरी कार के चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए। इससे उनकी जान तो बच गई लेकिन उन्हें काफी चोटें आईं।
विज्ञापन

जोगिंद्र के अनुसार, हादसे के बाद उन्हेंने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को थाने में भी बुलाया लेकिन बाद में यह कहकर कार्रवाई नहीं की कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि दूसरी कार के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed