{"_id":"6ad514b19372f8b44207bd85","slug":"former-councilor-dies-under-suspicious-circumstances-suicide-note-found-in-clothes-jind-news-c-199-1-sroh1009-162378-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पूर्व पार्षद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कपड़ों में मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पूर्व पार्षद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कपड़ों में मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन
जींद। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पूर्व पार्षद श्यामलाल की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूर्व पार्षद अपने घर के बेडरूम में बेसुध हालत में मिले। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें शाम करीब चार बजे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को घर ले आए।
अंतिम संस्कार की तैयारी के बाद जब परिजन शव को श्मशान घाट लेकर पहुंचे तो उनके कपड़ों से सुसाइड नोट मिला। नोट में 18 से 20 लाख रुपये के लेनदेन का जिक्र होने की जानकारी सामने आई है।
नोट मिलने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और शव को वापस नागरिक अस्पताल ले आए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
बॉक्स
मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम करवाने और परिजनों के बयान लेने के बाद ही मामले में आगे की जानकारी सामने आ सकेगी। अभी तक परिजनों ने बयान दर्ज नहीं करवाए। -आशीष कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी