फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dushyant Chautala, enraged over the irregularities in paddy procurement, said that the JJP will protest across the state on the 21st.

Jind News: धान खरीद में अव्यवस्थाओं पर भड़के दुष्यंत चौटाला, बोले- 21 को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी जेजेपी

Mon, 19 Oct 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala, enraged over the irregularities in paddy procurement, said that the JJP will protest across the state on the 21st.
18उचाना01 : उचाना मंडी में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद
उचाना। पूर्व डिप्टी सीएम व जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला रविवार को उचाना की नई अतिरिक्त मंडी में पहुंचे। उन्होंने धान खरीद का जायजा लिया और किसानों से बातचीत की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार किसानों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही है। सरकार के पास न तो मिलर्स हैं और न ही उठान की व्यवस्था है। जेजेपी 21 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दो दिन बेमौसमी बारिश हुई। इससे पहले पोर्टल का इश्यू रहा। 16 प्रतिशत की नमी के बावजूद भी धान की खरीद नहीं की जा रही। किसानों की पेमेंट अटकी पड़ी है। कई मंडियों में तो आढ़तियों को बायपास कर डायरेक्ट मिलर्स ही खरीद कर रहे हैं। किसानों से 400-400 रुपये की कटौती की जा रही है। नियमों के नाम पर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार की मंशा किसानों की धान खरीद की नहीं है। यह सरकार की विफलता है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गेहूं का 25 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी बढ़ाकर ऊंट के मुंह में जीरा जैसा काम किया है। विकास के नाम पर सरकार के पास गिनवाने के लिए कुछ भी नहीं है। पिछले दो साल में कोई पांच बड़ी उपलब्धि नहीं है। जींद मेडिकल कॉलेज में अस्थायी स्टाफ बैठाकर ओपीडी की जा रही है। सीएम के पास केवल पंजाब में चक्कर लगाने का ही रिकार्ड है। एचसीएस के अलावा कोई भर्ती पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 करोड़ लोगों के वोट चोरी नहीं ये डकैती
एसआईआर के सवाल दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह वोट चोरी नहीं बल्कि डकैती है। हरियाणा में 34 लाख मतदाताओं की आपत्ति बड़े सवाल खड़ी कर रही है। एसआईआर के फार्म 6 और 7 में कई गड़बड़ियां हैं। बीएलओ को वोट डकैती के खिलाफ खुलकर सामने आना चाहिए।


भर्तियों पर श्वेत पत्र की मांग
दुष्यंत ने बिना पर्ची-बिना खर्ची 46 हजार से अधिक नौकरियां देने के दावे पर भर्ती वार जानकारी सार्वजनिक करने और श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीईटी पास युवा अगली भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। मतदाता सूची पर आपत्तियों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में करीब 34 लाख वोटों पर आपत्तियां गंभीर चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed