फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Antima became an example for women by donating blood 26 times.

Jind News: 26 बार रक्तदान कर महिलाओं के लिए मिसाल बनीं अंतिमा

Tue, 18 Aug 2026 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Antima became an example for women by donating blood 26 times.
17 जुलाना 03: अंतिमा भारद्वाज रक्तदान करते हुए। संवाद
जुलाना। क्षेत्र के गांव गतौली की बहू अंतिमा भारद्वाज रक्तदान के क्षेत्र में महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं। जहां आज भी कई महिलाएं रक्तदान करने से झिझकती हैं, वहीं अंतिमा पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान कर रही हैं। वह अब तक 26 बार रक्तदान कर चुकी हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में मदद करता है बल्कि इससे स्वस्थ व्यक्ति को किसी तरह की कमजोरी नहीं आती। अंतिमा भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2011 में उनकी पहली डिलीवरी के दौरान उन्हें स्वयं रक्त की जरूरत पड़ी थी। उस समय उन्हें रक्त की अहमियत का एहसास हुआ। उन्होंने तभी संकल्प लिया कि भविष्य में वह स्वयं रक्तदान करेंगी और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने नियमित रूप से रक्तदान करना शुरू किया और अब तक 26 बार रक्तदान कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन और मृत्यु के बीच अंतर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में घायल लोगों, गर्भवती महिलाओं, ऑपरेशन वाले मरीजों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को समय पर रक्त मिलने से उनकी जान बचाई जा सकती है। इसलिए स्वस्थ लोगों को बिना किसी झिझक के रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed