सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Applications Open for B.Tech Lateral Entry; Admissions to be Held for 29 Seats

Jind News: बीटेक लेटरल एंट्री के लिए आवेदन शुरू, 29 सीटों पर होंगे दाखिले

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Applications Open for B.Tech Lateral Entry; Admissions to be Held for 29 Seats
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक लेटरल एंट्री के तहत दूसरे वर्ष (तीसरे सेमेस्टर) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी विभिन्न इंजीनियरिंग कार्यक्रमों की कुल 29 सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos


हकेंवि में बीटेक के तृतीय सेमेस्टर में प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य सामाजिक व कॉर्पोरेट जिम्मेदारी के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले पेशेवर तकनीकी प्रोफेशनल तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के शिक्षण के लिए योग्य एवं औद्योगिक व अनुसंधान अनुभव रखने वाले शिक्षक उपलब्ध हैं। स्कूल के पास आधुनिक उपकरणों एवं नवीनतम अनुसंधान सुविधाओं से लैस प्रयोगशालाओं के साथ समृद्ध पुस्तकालय भी उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यार्थी https://cuhadm.samarth.edu.in/index.php/registration/user/register लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
---------
किस कार्यक्रम में कितनी सीटों पर होंगे दाखिले
हकेंवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता प्रो. विकास गर्ग ने बताया कि बीटेक कार्यक्रमों में लेटरल एंट्री स्कीम के अंतर्गत बीटेक द्वितीय वर्ष प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। लेटरल एंट्री स्कीम में बीटेक के प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में 7, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 9, सिविल इंजीनियरिंग में 7 व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 6 सीटों पर दाखिले होने हैं।
----------
वर्जन:
बीटेक प्रवेश परीक्षा पहली बार तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उक्त कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है।-प्रो. फूलसिंह, समन्वयक, बीटेक लेटरल एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed