{"_id":"69d94337d5779ee2c2046a91","slug":"roadways-bus-tire-detaches-due-to-broken-bearing-passengers-have-a-narrow-escape-jind-news-c-199-1-sroh1009-151430-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेरिंग टूटने से निकला रोडवेज बस का टायर, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेरिंग टूटने से निकला रोडवेज बस का टायर, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद से अलेवा जाते समय कैथल राेड पर बेरिंग टूटने से रोडवेज बस का टायर निकल गया। गनीमत रही कि बस यात्रियों को चोट नहीं आई और बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होन से बच गया।
शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे जींद डिपो की बस जींद से अलेवा के लिए निकली थी इसमें 20 यात्री सवार थे। बस पर चालक सियाराम और परिचालक विकास कुमार बस को लेकर रवाना हुए थे। जैसे ही बस कैथल रोड पर सीआईए थाने से आगे गुरुद्वारा के पास पहुंची तो चालक की साइड वाले टायर का बैरिंग टूट गया।
इससे बस असंतुलित हो गई लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे उतार दिया। इस दौरान किसी यात्री को चोट नहीं लगी और बाद में यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
घटना की जानकारी रोडवेज वर्कशाप कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद वर्कशाप से कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे और टायर को ठीक कर बस स्टैंड ले गए।
Trending Videos