फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Apply for adding or deleting names by August 30

Jind News: नाम जुड़वाने, हटवाने के लिए 30 अगस्त तक करें आवेदन

Wed, 19 Aug 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Apply for adding or deleting names by August 30
जींद। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जुलाई को किया जा चुका है। प्रारंभिक सूची में नाम की जांच तथा दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना और परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें।
विज्ञापन

पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होने पर आवश्यक दस्तावेज और घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने का दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। वहीं नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन के लिए प्रपत्र-8 के साथ आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा-पत्र जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित या किसी अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रपत्र-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
दावे और आपत्तियां संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराई जा सकती हैं। इसके अलावा, निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा ने स्पष्ट किया कि सुनवाई का नोटिस मिलना मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का अंतिम निर्णय नहीं है। यह केवल सत्यापन और सुनवाई प्रक्रिया का हिस्सा है। इसके तहत संबंधित मतदाता को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed