{"_id":"69f78f5740382a5616068779","slug":"athletes-will-hone-their-sporting-talent-in-gram-panchayats-and-private-schools-jind-news-c-199-1-jnd1010-152755-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्राम पंचायतों व निजी स्कूलों में खिलाड़ी निखारेंगे खेल प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्राम पंचायतों व निजी स्कूलों में खिलाड़ी निखारेंगे खेल प्रतिभा
विज्ञापन
03जेएनडी11: रामपाल हुड्डा।
विज्ञापन
जींद। जिले में खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल विभाग हरियाणा की ओर से सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न संस्थानों को खेल नर्सरियों का आवंटन किया गया है।
विभाग के अनुसार, जिले में ग्राम पंचायतों और निजी शिक्षण संस्थानों में कुल 14 खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं जिनका संचालन एक मई से शुरू कर दिया गया है। अब खिलाड़ियों को खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा।
इन नर्सरियों में एथलेटिक्स, कबड्डी, कराटे, खो-खो, फेंसिंग, फुटबॉल, बास्केटबॉल, जूडो, रेसलिंग और रोइंग जैसे विभिन्न खेल शामिल हैं। ग्राम पंचायत खिमाखेड़ी, जुलहेड़ा, कालोदा खुर्द, खर्डवाल, हमीरगढ़, बुआना और मखंड सहित कई गांवों में नर्सरियां खोली गई हैं।
वहीं इंडस पब्लिक स्कूल, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंभेवा, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद और चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल जैसे निजी संस्थानों को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खेल विभाग ने निर्देश दिए हैं कि खिलाड़ियों का चयन पारदर्शी ट्रायल प्रक्रिया के माध्यम से किया जाए, जिसके लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक नर्सरी में न्यूनतम 20 और अधिकतम 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। साथ ही प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी।
चयनित खिलाड़ियों को उनकी आयु के अनुसार 1500 से 2000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। प्रशिक्षण सुबह-शाम निर्धारित समय पर कराया जाएगा और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना आवश्यक होगा।
वर्जन
इस योजना से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा और भविष्य में प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मिलेंगे। -रामपाल हुड्डा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, जींद
Trending Videos