{"_id":"69f792f5b3efc88acc02b612","slug":"minister-krishna-kumar-bedi-said-if-the-market-is-not-cleared-contractors-will-be-blacklisted-jind-news-c-199-1-sroh1006-152773-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंत्री बेदी की दो टूक- 12 मई तक मंडी खाली नहीं हुई तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंत्री बेदी की दो टूक- 12 मई तक मंडी खाली नहीं हुई तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन
03जेएनडी23-मंत्री कृष्ण कुमार बेदी से बैठक के दौरान बातचीत करते हुए आढ़ती एसोसिएशन के लोग। संवा
विज्ञापन
नरवाना। नई अनाज मंडी में कई दिनों से चल रहा गेहूं उठान विवाद आखिरकार रविवार को समाप्त हो गया। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने हरियल रेस्ट हाउस में आढ़तियों व खरीद एजेंसियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंडी में रुकी हुई लिफ्टिंग प्रक्रिया दोबारा सुचारु रूप से शुरू करने का निर्णय लिया गया।
खरीद एजेंसी ने भरोसा दिलाया कि मौसम अनुकूल रहने पर 12 मई तक मंडी से गेहूं का उठान कर लिया जाएगा। मंत्री ने मौके पर सभी एजेंसी और ठेकेदारों को बुलाकर स्थिति की समीक्षा की। मंडी एसोसिएशन की ओर 80 गाड़ियों की मांग पर तुरंत व्यवस्था करवाई गई। मंत्री ने दो टूक कहा कि यदि 12 मई तक मंडी पूरी तरह खाली नहीं हुई तो ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से मंडी में गेहूं उठान की धीमी गति को लेकर आढ़तियों और खरीद एजेंसियों के बीच तालमेल की कमी सामने आ रही थी। किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि गेहूं उठान पूरा नहीं होने और जे-फॉर्म कटने में देरी के चलते भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि एक अप्रैल से मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया नियमित रूप से जारी थी और उठान की जिम्मेदारी मंडी एसोसिएशन के पास थी। इसके बावजूद करीब एक माह बीतने के बाद भी केवल लगभग 50 प्रतिशत गेहूं का ही उठान हो पाया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का गेहूं मंडी से नहीं उठेगा और जे-फॉर्म नहीं कटेगा तब तक किसानों के खातों में भुगतान संभव नहीं है।
बैठक में मंडी एसोसिएशन और खरीद एजेंसी के बीच लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सहमति बनी कि आगे से खरीद एजेंसी मंडी एसोसिएशन के समन्वय से ही गेहूं उठान कार्य करेगी और संगठन की भागीदारी के बिना कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।
कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि खरीद एजेंसी ने आश्वासन दिया है कि मौसम अनुकूल रहने पर 12 मई तक अनाज मंडी का पूरा गेहूं उठान कर लिया जाएगा। साथ ही उठान पूरा होते ही किसानों के खातों में भुगतान प्रक्रिया भी तेज कर दी जाएगी।
उन्होंने मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि संगठन के सहयोग और सरकार पर विश्वास के कारण ही समाधान संभव हो पाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब मंडी में खरीद और उठान कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहेगा। वहीं मंडी में गेहूं उठान न होने से परेशान आढ़तियों ने शनिवार को मार्किट कमेटी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर गेट को ताला जड़ दिया था।
अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान जयदेव बंसल ने बताया कि मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुरू से ही संगठन के साथ खड़े रहे हैं और मंडी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।
Trending Videos