{"_id":"69f7933091fd54c2ae0bc302","slug":"cctv-footage-of-hotel-owner-being-forcibly-put-into-police-vehicle-goes-viral-jind-news-c-199-1-sroh1006-152768-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: होटल संचालक को जबरदस्ती पुलिस गाड़ी में बैठाने का सीसीटीवी वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: होटल संचालक को जबरदस्ती पुलिस गाड़ी में बैठाने का सीसीटीवी वायरल
विज्ञापन
03जेएनडी19-एक होटल पर युवक को गाड़ी में डालते पुलिसकर्मी। वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
जींद। सोशल मीडिया पर एक होटल संचालक को पुलिस की गाड़ी में बैठाने का सीसीटीवी वायरल हो रहा है। वहीं ऑडियो में सदर थाना नरवाना पुलिस पर मंथली मांगने के आरोप लगे हैं। यह वीडियो हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दबलैन सब स्टेशन के लगते होटल की बताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में एक पुलिस की गाड़ी 29 अप्रैल की सायं होटल पर आती है और उसमें से पुलिस कर्मचारी उतर जाते हैं। उतरने के बाद वह देखते हैं कि होटल परिसर में चारपाई पर चार युवक बैठे हुए हैं। ऐसे में पुलिस उनसे बातचीत करती है और होटल मालिक से पूछताछ करती है। ऐसे में बहसबाजी शुरु होती है।
देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक उतर आती है। इसी बीच पुलिस चार युवकों में से तीन को अपने साथ ले जाती है। उधर, सदर थाना पुलिस ने बिजली निगम के जेई की शिकायत पर होटल संचालक के खिलाफ एफआईआर कर ली है। शिकायत में कहा गया था कि होटल मालिक भूपेंद्र तेज आवाज में डीजे बजाता है जिससे बिजली निगम कर्मचारियों को परेशानी होती है।
मामले में डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि यह जो ऑडियो है वह दबलैन गांव के संदीप की है। इस युवक ने अपने पिता, दो सगे भाई, बहन और जिसके साथ यह लिव इन रिलेशन में रहता है उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज करवाया था। इसके पिता ने इसको बेदखल तक किया हुआ है। संदीप के खिलाफ अपने पिता की पिटाई करने की एफआईआर दर्ज भी है।
ऑडियो में लगे मंथली मांगने के आरोप
सीसीटीवी के साथ-साथ ऑडियो भी सामने आई है। दो ऑडियो में युवक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सदर थाना नरवाना पुलिस होटल में खाना खाती है और फिर पैसे नहीं देती। मंथली मांगी जाती है। एसएचओ और डीएसपी को मंथली नहीं देने पर वह उसे उठाकर ले जाते हैं। उसके साथ मारपीट करते हैं। दूसरी ऑडियो में कहा गया है कि यह दोनों अधिकारी भ्रष्ट हैं। डीएसपी तो एससी एक्ट के मामलों में दस से 12 लाख रुपये लेकर मामला रद्द करवा देता है।
वर्जन
वीडियो में जो दिखाई दे रहा है वह बिजली निगम के जेई की शिकायत के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस वहां गई थी। ऑडियो दबलैन गांव के संदीप का है जिसने ऑडियो रिकार्ड करके वीडियो के साथ जोड़कर दिखाई है। मंथली लेने या मामला रफा-दफा करने की बात के सबूत मांगे हैं। मामले की जांच करवाई जाएगी। -कुलदीप सिंह, एसपी, जींद
Trending Videos