सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Awareness raised regarding the prevention of Malaria, Dengue, and Chikungunya.

Jind News: मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए जागरूक किया

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Awareness raised regarding the prevention of Malaria, Dengue, and Chikungunya.
03जेएनडी15: डेंगू के लार्वा की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
नरवाना। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंसर के अंतर्गत गांव ढाकल में को रैपिड फीवर मास सर्वे चलाया।
Trending Videos

स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर उनके रक्त के नमूने लिए और आवश्यक जांच की प्रक्रिया शुरू की। टीम ने गांव की गलियों, घरों की छतों और आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों के पनपने के संभावित स्रोतों की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कूलर, फ्रिज की ट्रे, होदी और खाली पड़े टायरों में जमा पानी को तुरंत खाली करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने और पानी जमा न होने देने की सलाह दी।
स्वास्थ्य निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि मच्छरों के लार्वा पनपने वाले स्थानों की नियमित जांच और सफाई बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाकर घरों में जमा पानी को खाली करना चाहिए। स्वास्थ्य टीम ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करते हुए मच्छरों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। टीम में स्वास्थ्य कर्मी राजेंद्र, सतीश कुमार, विकास, उषा देवी सहित आशा वर्कर माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed