{"_id":"6a610c63da58585dea06525b","slug":"baba-khak-nath-idol-pran-pratishtha-mahotsav-will-be-held-in-ujhana-chief-minister-saini-will-participate-jind-news-c-199-1-jnd1005-157175-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उझाना में 25 से 27 जुलाई तक होगा बाबा खाक नाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मुख्यमंत्री सैनी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उझाना में 25 से 27 जुलाई तक होगा बाबा खाक नाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मुख्यमंत्री सैनी होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
0नरवाना। गांव उझाना में 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 25 से 27 जुलाई तक किया जाएगा। इस दौरान शतचंडी व 11 रुद्री महायज्ञ और आठवें विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन महंत योगी पीर राजनाथ की अध्यक्षता में किया जाएगा।
27 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति देने के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी घोषणाओं की भी संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में देशभर से नाथ संप्रदाय के संत-महंत और श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने उझाना पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जनसभा स्थल, हवन मंडप और आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद बाबा खाक नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
बेदी ने कहा कि हरियाणा संतों और ऋषि-मुनियों की भूमि रही है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से आध्यात्मिक परंपराएं मजबूत होती हैं।
उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को कलश यात्रा और महायज्ञ शुरू होगा, 26 जुलाई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान व भजन संध्या होगी, जबकि 27 जुलाई को पूर्णाहुति, विशाल भंडारा और संत विदाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में महंत योगी आदित्यनाथ, महंत योगी पीर बालकनाथ सहित कई संत-महंत मौजूद रहेंगे।