Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Youth JJP burns effigy of Modi government in protest against lathi-charge on students in Delhi.
{"_id":"6a61ee3b381c882714080683","slug":"video-youth-jjp-burns-effigy-of-modi-government-in-protest-against-lathi-charge-on-students-in-delhi-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में युवा जेजेपी ने फूंका मोदी सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में युवा जेजेपी ने फूंका मोदी सरकार का पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में युवा जननायक जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष दीपक देसवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका।
दीपक देसवाल ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है। युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने लाठीचार्ज की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। युवा जेजेपी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी। इस अवसर पर सुनील अलेवा, नवीन निदाना, वंश पड़ाना, शिव बागनवाला और डेविड मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।